6 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बॉलीवुड से क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। मंसूर अली ख़ान पटौदी औऱ शर्मिला टैगोर के प्यार से शुरू हुआ यह सिलसिला सिलसिला बदस्तूर जारी है। हाल ही में टीम इंडिया के किंग युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

PHOTOS: देखें इंटरनेट पर वायरल हुई जहीर खान और सागारिका घाटगे की तस्वीरें

Advertisement

अभी युवी और हेजल की शादी का जश्न चल ही रहा है और टीम इंडिया का एक औऱ खिलाड़ी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिल दे बैठा है। 

Advertisement

खबरों के अनुसार  भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिक घाटगे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

PHOTOS: देखिए वर्ल्ड की टॉप 5 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स, देखकर दिवाने हो जाएगें

सागारिका ने बॉलीवुड में एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया है।

जहीर खान युवी और हेजल की शादी में भी सागारिका घाटगे के साथ ही पहुंचे थे। बताया जा रहा है शादी के दौरान दोनों हाथों में हाथ लिए चल रहे थे। बताया जा रहा है कि जहीर-सागारिका की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक्टर अंगद बेदी के जरिए हुई थी। 

जहीर खान 38 साल के हो गए हैं और अभी तक कुंवारे हैं। वह इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। लेकिन दोनों का ब्रेक अप हो गया।

Advertisement

हम आपको बता दें कि युवराज की शादी में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी ट्वीट किया था कि वह चाहतें हैं कि अब अगला नंबर जहीर खान का है। 

पढ़ें: इंग्लैंड वन डे सीरीज से पहले कप्तान एमएस धोनी की मुसीबतें बढ़ी

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार