Bangladesh vs Zimbabwe ODI: बांग्लादेश के खिलाफ अगामी वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। युवा तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को पहली बार वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। हाल ही में टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरेगी। 

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने शुक्रवार (3 जुलाई) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले 6, 9 और 11 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

Advertisement

इस टीम में सबसे बड़ी खबर यह है कि 28 साल के रिचर्ड नगारवा को पहली बार वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। हाल ही में टेस्ट मैच की कप्तानी में डेब्यू करते हुए उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे को पारी और 85 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी और अब उनके कंधों पर वनडे सीरीज में भी टीम को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो नगारवा के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकू जैसे तेज गेंदबाज टीम में शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नगारवा, मुजरबानी और ब्रैड इवांस की तेज गेंदबाजी ने कई बड़ी टीमों को परेशान किया था। ऐसे में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए भी यह आक्रमण आसान नहीं रहने वाला है।

बल्लेबाजी में क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और बेन करन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं इनोसेंट काइया की भी टीम में वापसी हुई है। काइया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला शतक लगाया था। वह लगभग तीन साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 2023 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। स्पिन विभाग में रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे और वेलिंगटन मसाकाद्जा टीम को मजबूती देंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम:
रिचर्ड नगारवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, बेन करन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकू, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामहुरी और सिकंदर रजा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार