आईपीएल 2026 के मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बिना डर के हमला बोला। एक ही ओवर में दो छक्के जड़कर उन्होंने फैंस को चौंका दिया।
मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया और वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने आते ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पहले ओवर में जायसवाल ने 22 रन बटोरकर टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई।