एमएस धोनी को कई लोग क्रिकेट इतिहास का सबसे महान कप्तान मानते हैं। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को ICC टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर भी पहुंचाया था। धोनी के लंबे करियर में कई खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेले और आज वो किसी ना किसी आईपीएल फ्रेंचाईजी के कोच हैं। चलिए आज आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कभी धोनी की कप्तानी में खेले थे लेकिन आज वो किसी फ्रेंचाईजी के कोच हैं।
1. वसीम जाफर
वसीम जाफर की आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में वापसी हो गई है। वो फ्रेंचाइजी के नए बल्लेबाजी कोच हैं। जाफर ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस सीरीज में एमएस धोनी ही भारतीय कप्तान थे। हालांकि, धोनी और जाफर कभी भी आईपीएल में एक साथ नहीं खेले हैं।