Shikhar Dhawan IPL: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर को खत्म करने का कोई जिक्र नहीं किया। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन टीमों के बारे में जो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के द्वारा शिखर धवन को रिलीज करने पर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं। शिखर धवन अगर मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें कम से कम 5 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन को उनकी पुरानी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स खरीदना चाहेगी। वो साल 2019 से लेकर साल 2021 तक कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे। ये भी जान लीजिए कि इस दौरान धवन और डीसी दोनों ने ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2020 में दिल्ली के लिए खेलते हुए धवन के बैट से उनका सीजन बेस्ट 17 मैचों में 44.14 की औसत और 144.73 की स्ट्राइक रेट से 618 रन निकले थे। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले सीजन एक अनुभवी ओपनर की कमी खली थी जिसे शिखर धवन पूरी कर सकते हैं। यही वजह है अगर परिस्थितियां बनती हैं तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें जरूर टारगेट करना चाहेगी।