Ibrahim Zadran 2 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, इस लिस्ट में बनेंगे दुनिया के तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज (Image Source: AFP)
Ireland vs Afghanistan, 4th ODI: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के पास बुधवार (12 अगस्त) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होने वाले चौथे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा।
वनडे में 2000 रन
इब्राहिम जादरान ने अभी तक खेली गई 44 वनडे पारियों में 48.73 की औसत से 1998 रन बनाए हैं। 2 रन बनाते ही वह वनडे में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले अफगानिस्तान के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।