'शोहरत और ताकत ने विराट को बदल दिया', AMIT MISHRA ने जमकर खोली किंग कोहली की पोल (Amit Mishra has made some explosive comments on Virat Kohli)
विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं, लेकिन उनका आक्रामक रवैया कई बार उनके लिए मुश्किलों का कारण बना है। अमित मिश्रा (Amit Mishra) भी विराट के आक्रामक नेचर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते और अब उन्होंने विराट कोहली को लेकर ऐसे कई खुलासे किये हैं जिन्हें सुनकर विराट फैंस पूरी तरह हैरान रह जाएंगे।
शोहरत और ताकत ने विराट को बदल दिया
अमित मिश्रा ने भारतीय टीम में विराट कोहली के साथ काफी समय तक क्रिकेट खेला। एक समय वो काफी अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे, लेकिन उनके बीच अब पुराने जैसे रिश्ते नहीं रहे। आलम ये है कि अब अमित मिश्रा ने विराट को शोहरत और ताकत के कारण एक बदला हुआ इंसान कहा है।
Amit Mishra has made some explosive comments on Virat Kohli! #Cricket #India #TeamIndia #GautamGambhir pic.twitter.com/g5E9zmLAqM
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 16, 2024