इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने डगआउट से ही वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का प्लान बनाया और अगली ही गेंद पर सूर्यवंशी उस जाल में फंस गए।
नेहरा ने जैसे ही सिर की तरफ उंगली का एक इशारा किया उसके कुछ ही पल बाद मोहम्मद सिराज ने एक तेज़ बाउंसर फेंककर युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। ये घटना तब हुई, जब राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों पर ज़ोरदार हमला बोल रहे थे। ये युवा बल्लेबाज़ बिना किसी डर के खेल रहा था और उसने उसी ओवर में सिराज की गेंदों पर तीन चौके भी जड़ दिए थे।
विकेट गिरने से ठीक पहले, कैमरों में आशीष नेहरा डगआउट में खिलाड़ियों से बात करते हुए अपने सिर की ओर इशारा करते हुए दिखाई दिए। कुछ ही सेकंड बाद, सिराज ने 146.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से एक तेज़ बाउंसर फेंकी, जो सीधे वैभव के हेलमेट की ओर जा रही थी। वैभव ने उस गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद की अतिरिक्त रफ़्तार और उछाल ने उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और सीधे शॉर्ट फाइन लेग के हाथों में चली गई।
Masterstroke from Ashish Nehra and Mohammed Siraj nails the execution under pressure
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
Vaibhav Sooryavanshi falls to the trap #TATAIPL Revenge Week 2026 #RRvGT | LIVE NOW https://t.co/4f0xDg7EfO pic.twitter.com/ApgaLO8b24