आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन मुंबई ने भी कहां कम छोड़ा – पूरे 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन ठोक डाले।
हालांकि इस हाई-स्कोरिंग पारी के बीच अगर किसी ने मैदान पर फैंस का दिल जीता, तो वो थे दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, जिनकी फील्डिंग देखकर खुद मुंबई के खिलाड़ी भी दंग रह गए।
हवा में उड़कर बचाए रन
मुंबई की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज़ थे मिचेल स्टार्क और सामने थे नमन धीर। धीर ने जोरदार शॉट मारा, गेंद बाउंड्री पार जाती दिख रही थी – लेकिन तभी अक्षर ने बाज जैसी फुर्ती दिखाई, दौड़ लगाई, और हवा में छलांग मारते हुए गेंद को लपक लिया। थोड़ी सी और जगह मिलती तो कैच भी पकड़ लेते, लेकिन खुद की रफ्तार से संतुलन नहीं बना पाए। मगर कमाल की टाइमिंग से उन्होंने गेंद को बाउंड्री पार जाने से पहले ही बाहर फेंक दिया – और अपनी टीम के बहुमूल्य रन बचा लिए।