पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास (Litton Das) के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली। दोनों के बीच हुई तीखी बहस के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन को रिज़वान की "ओवरएक्टिंग" को लेकर मज़ाक करते हुए सुना गया। बॉलीवुड फ़िल्म के एक सीन का ज़िक्र करते हुए रिजवान का मजाक उड़ाते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कहते हुए नजर आए कि "उनकी ओवरएक्टिंग के लिए 50 पैसे काट लिए जाने चाहिए।"
पाकिस्तान के चेज के 72वें ओवर में रिजवान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। रिजवान स्ट्राइक पर थे, स्टैंड्स में किसी से साइट स्क्रीन के पास हिलना-डुलना बंद करने के लिए कह रहे थे। उन्हें गेंदबाज़ के रन-अप में रुकावट डालते देख, विकेटकीपर दास ने रिज़वान से पूछा कि वह खेल में देरी क्यों कर रहे हैं।
जिसके जवाब में रिजवान ने कहा, “क्या मुझे यह बताना तुम्हारा काम है (कि मैं कहाँ देखूँ)?”
Bangladeshi players vs Muhammad Rizwan pic.twitter.com/YAYhdraWQq
— Usman (@jamilmusman_) May 19, 2026