BCCI का चीफ सिलेक्टर Ajit Agarkar को लेकर बड़ा फैसला, इतने समय तक बढ़ सकता है कार्यकाल (Image Source: AFP)
बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के प्रमुख अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल औऱ आगे बढ़ सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल जून में खत्म हो रहा था, बता दें कि उनके अभी तक के कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं।
इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को जून 2027 के लिए बढ़ाया जाने वाला है।
अगरकर के चीफ सिलेक्टर रहते हुए भारत ने 2024 औऱ 2026 वर्ल्ड कप जीता और पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा भारतीय टीम घर पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची। अगले साल अक्टूबर और नवंबर में होने वाले 50-ओवर के वर्ल्ड कप को देखते हुए, बीसीसीआई कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं अगरकर को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखने का इच्छुक है।