India vs England Lord’s ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। यह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इस फॉर्मट में आखिरी मैच हो सकता है क्योंकि बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें बताया है कि उन्होंने सीरीज़ के बाद उनसे आगे बढ़ने का फैसला किया है।
इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सिलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित से बात की और आगे की प्लानिंग तय की। सिलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है, जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। साथ ही, यह भी साफ़ है कि सिलेक्शन कमेटी 2027 के 50-ओवर वाले वर्ल्ड कप के लिए रोहित को इस भूमिका में नहीं देख रही है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "सिलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी प्लानिंग में वह शामिल नहीं हैं और इस सीरीज़ के बाद वे उनसे आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, वह खेलना जारी रखना चाहते थे, खासकर अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद। सिलेक्टर्स ने अपना भविष्य तय करने का फ़ैसला रोहित पर छोड़ दिया है।"