MS Dhoni Viral Picture as Police Officer: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर लगभग ना के बराबर एक्टिव रहते हैं लेकिन उनके फैंस को जैसे ही उनके बारे में कोई लेटेस्ट अपडेट मिलता है वो उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके माही अब सिर्फ आईपीएल में दिखते हैं और आगामी आईपीएल सीज़न से पहले उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
हालांकि, आईपीएल से पहले माही का एक नया लुक सामने आया है जिसमें वो पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक तस्वीर आग की तरह फैल चुकी है जिसमें धोनी पुलिस ऑफिसर वाले लुक में नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि धोनी ने ये लुक किसी एड शूट के लिए लिया है। धोनी का ये नया लुक देखकर फैंस की बेताबी बढ़ चुकी है और वो इस ऐड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से