MS Dhoni: आईपीएल 2023 के लिए चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) मैदान में धोनी को नेट सेशन में पसीना बहाते और जमकर मेहनत करते हुए देखा गया। धोनी को झारखंड की घरेलू टी20 जर्सी पहने नेट गेंदबाजों का सामना करते हुए देखा गया।वीडियों में धोनी को गेंद का अच्छी तरह से डिफेंस करते हुए देखा गया।
हाथ में बल्ले को लेकर धोनी वापस से पुराना टच लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। बता दें कि धोनी जो भारत के पूर्व कप्तान रह चुके हैं फिलहाल वो आईपीएल के अलावा कोई अन्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते हैं। आखिरी बार मई में सीएसके के निराशाजनक लीग-स्टेज से बाहर होने के बाद वो अब मैदान पर उतरे हैं।
आईपीएल 2021 में धोनी के बल्ले से 13 पारियों में केवल 123.40 की स्ट्राइक-रेट से 232 रन निकले थे। ऐसे में आईपीएल 2023 के लिए तैयारी जल्दी शुरू करना धोनी को और बेहतर कर सकता है। पिछले सीज़न धोनी ने कहा था कि वह सीएसके के लिए खेल अपने खेल को उच्च स्तर पर चैन्नई के फैंस के सामने समाप्त करना पसंद करेंगे।
MS Dhoni practicing at JSCA pic.twitter.com/Vjq7mQw2zQ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) October 14, 2022