South Africa vs Canada: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) ने सोमवार (9 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार पारी के दौरान इतिहास रच दिया। मिलर ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमे एक चौका औऱ तीन छक्के जड़े।
मिलर टी-20 इंटरनेशनल में डेथ ओवरों में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब डेथ ओवर मे 180.57 की स्ट्राईक रेट से 1013 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या ने किया था, जिनके नाम डेथ ओवरों 186.93 की स्ट्राईक रेट 1030 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मिलर ने इस मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 34 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन की नाबाद साझेदारी की, जो पारी में सबसे बड़ी री।
David Miller became 2nd player to Score 1000 T20I runs in Deathovers!
— (@Shebas_10dulkar) February 9, 2026
Most T20I runs in Deathovers (SR)
1030 - Hardik Pandya (186.93)
1013 - David Miller (180.57)*
983 - Mohammad Nabi (189.76)
856 - MS Dhoni (160.60)
838 - Najibullah Zadran (199.04)
822 - Dasun Shanaka (164.67)… pic.twitter.com/nv0HhOlIRv