आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आईपीएल 2026 के इस सीजन में ‘चिट सेलिब्रेशन’ काफी वायरल हो चुका है। उर्विल पटेल, आकाश सिंह और रघु शर्मा जैसे खिलाड़ी विकेट लेने या खास मोमेंट के बाद जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। अब दीपक चाहर ने भी इसी ट्रेंड को मजेदार अंदाज में अपनाया।
दीपक चाहर ने पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन का 8 रन पर विकेट झटककर मुंबई को पहली सफलता दिला दी। चाहर ने ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ पर गेंद डाली थी। फिन एलन ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके शरीर के काफी करीब थी और सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई।