MS Dhoni and Virat Kohli IPL (BCCI)
2 जुलाई,नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का ऐलना किया है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बताया है।
क्रिकबज के लिए मशहूर कॉमेंटटेटर हर्षा भोगले से बातचीत करते हुए डी विलियर्स ने अपनी यह टीम चुनी। ओपनिंग की जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को सौंपी है। तीसरे नंबर पर ऑप्शन के लिए खुद को, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ को रखा है।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पांचवें नंबर पर रखा है औऱ उनके बाद कप्तान धोनी हैं।