Advertisement
Advertisement
Advertisement

महान गेंदबाज जहरी खान ने बताई, गांगुली और धोनी की कप्तानी में सबसे बड़ी समानता

मुंबई, 17 अप्रैल| पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में स्टार बने। भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 17, 2020 • 11:39 AM
Zaheer Khan
Zaheer Khan (BCCI)
Advertisement

मुंबई, 17 अप्रैल| पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में स्टार बने। भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक जहीर का मानना है कि भारत के दो सबसे सफल कप्तानों गांगुली और धोनी में बहुत सारी समानताएं थी।  

जहीर ने यूटयूब पर कहा, " निश्चित रूप से, गांगुली ने जिस तरह से सपोर्ट दिया, वैसा ही सपोर्ट आपको अपने करियर के शुरूआती चरण में चाहिए होता है। जब आप अपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरूआत करते हैं तो आपको इसी तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाते हैं, लेकिन शुरूआती सपोर्ट काफी अहम होता है। "

Trending


2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जहीर ने आगे कहा, " दोनों ने लंबे समय तक भारत का नेतृत्व किया है। मैंने धोनी में काफी बदलाव देखा है। जब एमएस टीम में आए थे, तब टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी थे। इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। "

जहीर ने साथ ही कहा, " लेकिन जब सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास लेना शुरू कर दिया तो उन्हें युवा क्रिकेटरों को संवारना था। उन्होंने वैसा ही कुछ किया, जो दादा (गांगुली) ने युवा क्रिकेटरों के साथ किया था।"
 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement