T20 WC 2026: Jos Buttler नेपाल के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास,T20I में दुनिया के 3 क्रिकेटर कर पाए हैं (Image Source: AFP)
England vs Nepal T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास रविवार (8 फरवरी) को नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में कोई इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर पाया है।
बटलर ने अभी तक इस फॉर्मेट में 147 मैच की 135 पारियों में 3950 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 50 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन के आंकड़े तक अभी तक विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम ही पहुंचे हैं।