बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, ICC का ये सम्मान पाने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: IANS)
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 बन गए हैं। इससे दो दिन पहले उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022 का कप्तान चुना गया था। स्टोक्स इस पुरस्कार को जीतने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। एलिस्टेयर कुक (2011) और जो रूट (2021) ने इससे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। स्टोक्स ने इस पुरस्कार के लिए मुकाबले में हमवतन जानी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा को पीछे छोड़ा।
इन सभी ने आईसीसी टेस्ट एकादश 2022 में जगह बनायी थी।
स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ 2022 में इंग्लैंड की किस्मत को बदल डाला। उनके कप्तान बनने से पहले इंग्लैंड पिछली चार सीरीज में हार गया था और पिछले 17 टेस्टों में से से एक ही जीत पाया था।