Joginder Sharma (IANS)
नई दिल्ली, 11 अप्रैल | भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले जोगिंदर शर्मा कोविड-19 से लड़ाई में इस समय देश की सेवा कर रहे हैं। हिसार जिले में पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें और सराकार द्वारा लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करें।
अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहना पड़ता है।
जोगिंदर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "मेरा दिन सुबह छह बजे से शुरू होता है। आज मैंे सुबह नौ बजे से शुरू किया और अभी घर वापस आया (रात 8 बजे) लेकिन मुझे इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहना होता है। इसलिए देखा जाए तो मैं 24 घंटे तैयार रहता हूं। मैं न नहीं कह सकता।"