India vs Namibia Weather Report, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
अरुण जेटली स्टेडियम के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत और नामीबिया के बीच मैच के दौरान मौसम बादल वाला रहेगा। रात में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। बारिश की बहुत कम संभावना है और इसलिए हम बिना किसी रुकावट के खेल की उम्मीद कर सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पूरे 40 ओवर के खेल की उम्मीद कर सकते हैं।
भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर इस मैच में उतरेगी जबकि नामीबिया की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है ऐसे में वो चाहेंगे कि इस मैच में उलटफेर करके भारत को चौंकाया जाए। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।