Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : 71 साल की उम्र और करतब 16 साल वाला, लोकल क्लब चेयरमैन ने टांगों के पीछे से किया बल्लेबाज़ को बोल्ड

क्रिकेट के मैदान पर हमें अक्सर कई हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक क्लब क्रिकेट टीम सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस खबर के बारे में सुनकर फैंस हैरान

Shubham Yadav
By Shubham Yadav July 05, 2021 • 17:21 PM
Cricket Image for VIDEO : 71 साल की उम्र और करतब 16 साल वाला, लोकल क्लब चेयरमैन ने टांगों के पीछे से
Cricket Image for VIDEO : 71 साल की उम्र और करतब 16 साल वाला, लोकल क्लब चेयरमैन ने टांगों के पीछे से (Image Source: Google)
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर हमें अक्सर कई हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक क्लब क्रिकेट टीम सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस खबर के बारे में सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में एक 71 साल का शख्स गेंद को बिल्कुल उसी अंदाज़ में घुमाता हुआ नजर आ रहा है जैसे अपने समय में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न गेंद को अपने इशारों पर नचाया करते थे। इस वीडियो में ये शख्स गेंद को इतना टर्न करता है कि एक गेंद तो बल्लेबाज़ की टांगों के पीछे से उसकी स्टंप्स में घुस जाती है।

Trending


ये वीडियो एक लोकल क्रिकेट मैच का है जिसमें क्लब के 71 साल के चेयरमैन ने अपनी गेंदबाज़ी से फैन का दिल जीत लिया है। ये शख्स उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो एक उम्र पर पहुंच कर हौंसला हार जाते हैं।

फैंस इस उम्रदराज गेंदबाज़ के हौंसले को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS
Advertisement