IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत निकला। भारत ने मुकाबला जीतकर पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। हालांकि, टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
विल यंग 6, हेनरी निकोल्स 11 और टॉम लैथम 7 रन के मामूली स्कोर पर आउट हुए, जबकि टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता तो भी नहीं खोल सके। नतीजा यह रहा कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 पर सिमट गई।