T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले जानें भारत-इंग्लैंड का टी-20 रिकॉर्ड,किसक पलड़ा रहा है भारी (Image Source: Google)
India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: भारत औऱ इंग्लैंड, दोनों के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल। दोनों टीमें पिछले दो एडिशन जीती हैं और दो-दो बार ट्रॉफी उठा चुकी हैं।
भारत और इंग्लैंड दोनों के पास मौका होगा दुनिया की ऐसी पहली टीम बनने की दावेदारी का जो 3 बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाए। टीम इंडिया 2007 और 2024 में चैंपियन रही, वहीं इंग्लैंड ने 2010 और 2022 के एडिशन में यह कमाल किया।
भारत और इंग्लैंड दोनों का ही मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन एक जैसा रहा है। सात मैच खेले, जिसमें छह में जीत है और एक में हार मिली।