गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋषभ पंत कप्तानी भी कर रहे हैं और यही कारण है कि वो स्टंप के पीछे से पूरे दो दिन काफी एक्टिव नजर आए। चोटिल शुभमन गिल की जगह पंत कप्तानी कर रहे पंत, एमएस धोनी के बाद, भारत को लीड करने वाले पहले कीपर-बैटर हैं। इस दौरान गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन पंत काफी स्लेजिंग भी करते हुए नजर आए।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाया। उनकी पारी में टेक्निक और हिम्मत का मेल था। इस दौरान मुथुसामी बड़ी हिट्स लगाने से भी पीछे नहीं हटे और जब पंत ने स्टंप के पीछे से उन्हें ललकारा तो वो कहां पीछे हटने वाले थे उन्होंने अगली ही गेंद पर सुंदर को जोरदार छक्का दे मारा।
जब वो वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 68 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तो पंत ने स्टंप के पीछे से कहा, "मारने दे इसको।" इसके बाद मुथुसामी ने फुल और ऑफ-स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद पर लंबा छक्का जड़कर पंत की बोलती बंद करवा दी। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
**“Rishabh Pant says, ‘Let him hit… let him go for it.’
— GUMAN Choudhary (@G_R_Choudhary_) November 23, 2025
And in that moment, Muthusamy gives a faint smile and whispers,
‘Thank you…’
Sometimes, even a small gesture on the field touches the heart.
A batter’s stubborn hope, a bowler’s quiet exhaustion…
and a human moment that… pic.twitter.com/h9160V9igk