Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, बुमराह और सूर्यवंशी भी टीम में (Image Source: Google)
Indian Cricket Team for Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (6 जून) को इस साल सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया है,जिससे भारत का गेंदबाजी अटैक बेहत मजबूत हो गया है।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे, जिन्हें बोर्ड ने भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया है। हालांकि बुमराह को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।
इसके अलावा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं, उन्हें इंग्लैंड औऱ आयरलैंड के खिलाफ भी मौका मिला है।