Indian Cricket Team Home Season Schedule 2026-27: भारतीय क्रिकेट टीम 2026-27 होम सीजन में 17 वेन्यू पर 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरूवार (26 मार्च) को इसकी घोषणा की। होम सीजन में भारतीय टीम 5 टेस्ट, 9 वनडे औऱ 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। जिसमें हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ही ऐसे वेन्यू है, जहां दो मैचों की मेज़बानी की जाएगी।
होम सीजन की शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से होगी, जिसमें 5 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। जिसकी शुरूआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को होगा।
वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, वहीं टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ की मेज़बानी लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु करेंगे। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2024 में हुआ था।