आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया जो सुर्खियों का विषय बन गया। उन्होंने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ दिया। उनके इस शॉट ने ऋषभ पंत की याद दिला दी। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अक्सर एक हाथ से छक्का लगाते हुए देखा है।
डी कॉक ने 5वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन की दूसरी गेंद पर एक हाथ से छक्का लगा दिया। जॉर्डन ने ये गेंद ऑफ कटर ऑफ स्टंप के बाहर की ओर डाली। डी कॉक ने इस पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश में उनका बॉटम हैंड से बल्ला छूट गया उन्होंने एक हाथ से ही मिडऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। हालांकि इस मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके और 15 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उन्होंने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ONE HANDED SIX! br>
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 16, 2023
Do haathon se taaliyan for that Quinny shot
इस मैच में वो जब 12 रन के स्कोर पर थे तब उन्होंने टी20 में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक ने 57 अर्द्धशतक और छह शतक लगाए है। ये रन उन्होंने 306 पारियों में पूरे किये है। उनसे आगे सिर्फ तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर (9,610), एबी डिविलियर्स (9,424), और फाफ डु प्लेसिस (9,182) हैं।