आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंद से अपनी चमक बिखेरी। उन्होंने एक ही ओवर में हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करते हुए अपनी टीम को दोहरी सफलता दिलाई। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
ब्रेसवेल ने 5वें ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शार्ट डाली। अभिषेक ने इस गेंद पर कट खेला लेकिन गैप नहीं ढूंढ पाए और कवर पॉइंट पर खड़े महिपाल लोमरोर ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। ब्रेसवेल ने इसके बाद तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर ऑफब्रेक डाली। वहीं राहुल त्रिपाठी ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की और शार्ट फाइन लेग पर खड़े हर्षल पटेल ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया।
A well-deserved brace for Michael in his first over
— JioCinema (@JioCinema) May 18, 2023
Can #RCB keep up this momentum against the home side? #SRHvRCB #TATAIPL #IPLonJioCinema #EveryGameMatters | @RCBTweets pic.twitter.com/PJjmIk3o3x
आपको बता दे कि अभिषेक और राहुल त्रिपाठी पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 (25) रन ही जोड़ सके। अभिषेक ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से सिर्फ 11 रन ही बनाये। वहीं राहुल ने 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन का योगदान दिया। हैदराबाद ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 49 रन का स्कोर खड़ा किया था।