Advertisement

IPL 2024: पंत को लेकर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कहा- हम सब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा है कि हम सब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 20, 2024 • 19:35 PM
IPL 2024: पंत को लेकर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कहा- हम सब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है
IPL 2024: पंत को लेकर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कहा- हम सब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे है। अब पंत आईपीएल 2024 (IPL 2024) से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे। अब उनकी वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हम सब पंत की वापसी का इंतजार कर रहे है। 

चोपड़ा ने कहा कि, "अवसर बिल्कुल बहुत हैं। ऋषभ पंत के लिए हमारा इमोशनल लेवल बहुत बढ़ गया है। हम सभी ऋषभ पंत के आने, हिट होने और चमकने का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई टी20 वर्ल्ड कप के बारे में यहां तक ​​बात करने लगा है कि रन बनाओगे तो वहां पहुंच जाओगे। इस समय, हम भावनाओं में बह रहे हैं क्योंकि हम सभी उससे बहुत प्यार करते हैं। हालांकि, वह लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। 14 महीने एक लंबा समय है।  इसलिए यह देखने का एक बड़ा मौका है कि वह कैसा खेलेंगे, क्या हम पुराने ऋषभ पंत को देखेंगे।"

Trending


वही आगामी सीजन में दिल्ली के टॉप ऑर्डर को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, "उनके पास खतरनाक टॉप आर्डर है। पृथ्वी शॉ बस हिट करते हैं। उन्होंने शिवम मावी के एक ओवर में छह चौके भी लगाए हैं। फॉर्म - पिछले साल से इस साल तक चीजें बहुत बदल गई हैं। अगर डेविड वॉर्नर हिट करना चाहते हैं तो वह उसे बहुत अच्छे से करते हैं। पिछले साल उन्होंने ऐसा करने का मन नहीं बनाया था। मिचेल मार्श भी अपनी कार को फ्लाइंग गियर में चलाते हैं। उसके बाद ऋषभ पंत। मैंने वैसे भी उसका नाम ऋषभ 'खतरनाक' पंत रखा है। अगर मैं ट्रिस्टन स्टब्स को नंबर 5 पर रखता हूं तो उनकी बल्लेबाजी भी सबको चौंका देती है। तो टॉप पांच बिल्कुल आश्चर्यजनक हैं।"

पंत की कप्तानी वाली दिल्ली आईपीएल 2024 में 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। फ्रेंचाइजी 2024 में पंत की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होगी। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा। 


Cricket Scorecard

Advertisement