जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था। इस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। अब आगामी सीजन में क्या दिल्ली मैकगर्क को रिटेन करेगी। इस चीज पर दिल्ली के पूर्व हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा है कि फ्रेंचाइजी मैकगर्क को पक्का रिटेन करने वाली है।
पोंटिंग ने कहा कि, "आईपीएल में, वह इन सब चीजों से कैसे निपटते हैं। यह एक अच्छा सवाल है क्योंकि मैंने वास्तव में आईपीएल के बाद से उन्हें ज्यादा नहीं देखा है। मुझे उसके साथ काम करना और उसे कोचिंग देना पसंद है। वह एक अच्छा बच्चा है। वह अपने खेल पर वास्तव में कड़ी मेहनत करता है, लेकिन चीजें इतनी जल्दी हो गई हैं। संभवतः नवंबर या दिसंबर में आईपीएल मेगा ऑक्शन होने वाला है।"
उन्होंने आगे कहा कि, "इस बात की पूरी संभावना है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिटेन करने की पेशकश करेगी। वह अपने करियर की शुरुआत में ही बहुत सारा पैसा कमाने वाला है। फिर भी, वह अभी तक तैयार उत्पाद नहीं है और उसे इस पर पूरा काम करना होगा। मुझे लगता है कि वह अंततः ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं।"