IPL 2026: Jos Buttler इतिहास रचने की दहलीज पर, T20 में दुनिया के 4 क्रिकेटर ने ही बनाया है यह रिकॉर् (Image Source: Google)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) शनिवार (4 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के
बटलर अगर इस मैच में एक छक्का जड़ लेते हैं तो बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स को पछाड़कर टॉप पर पहुंच जाएंगे। बटलर ने इस फॉर्मेट में 494 मैच की 465 पारियों में 595 छक्के जड़े हैं। वहीं हेल्स के नाम 528 टी-20 मैच की 523 पारियों में 595 छक्के दर्ज हैं।