IPL 2026: पंजाब किंग्स का पॉइंट्स टेबल में जलवा बरकरार लेकिन LSG की हालत खराब,इनके पास ऑरेंज और पर्प (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update:पंजाब किग्स ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रविवार (19 अप्रैल) को न्यू चड़ीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन और कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गवाकर 200 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषभ पंत ने 43 रन, एजेन मार्करम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन औऱ आयुष बदोनी ने 35 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score