IPL 2026 Points Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस जीत के साथ ही आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सात मैच में पांचवीं जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर आरसीबी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के 10-01 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण आरसीबी ऊपर है। आरसीबी का नेट रनरेट +1.101 हो गया है। वहीं विजयी रथ पर सवार पंजाब किंग्स टॉप पर है।
Virat Kohli reclaims the Orange Cap as RCB climb to No. 2 on the points table. pic.twitter.com/ZtPkkKXGe1
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 24, 2026
5 विकेट की करारी हार के बावजूद शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम टेबल में सातवें नंबर पर है। सात मैच में यह गुजरात की चौथी हार है और उसका नेट रनरेट गिरकर -0.790 हो गया है। गुजरात के बाद मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स संयुक्त रूप से आठवें, नौंवे और दसवें नंबर पर काबिज हैं।