IPL 2026: RCB रोमांचक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बनी नंबर 1, MI और LSG हुई बाहर (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नाराय़ण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जिसमें तिलक वर्मा ने 57 रन औऱ नमन धीर ने 47 रन बनाए। आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके।
जवाब में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। जिसमें क्रुणा पांड्या ने शानदार 73 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए गेंदबाजी में कोर्बिन बॉश ने 4 विकेट और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए।