IPL 2026: विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, टॉप-5 बल्लेबाजों पर डालें नजर (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Orange Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। बल्ले से आरसीबी की जीत के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली,जिन्होंने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
इस विजय पारी के साथ ही कोहली ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैंप पर कब्जा कर लिया है। कोहली के पारियों में 54.66 की औशत से 328 रन बना लिए हैं। हालांकि अभिषेक और हेनरिक क्लासेन उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।
गुजरात के कप्तान गिल को भी ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया।