आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में महिपाल लोमरोर की जगह केदार जाधव को खिलाया।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गयी है। उन्होंने अब तक 11 मैच खेले है जिनमें से उन्हें 6 में जीत और 5 में हार मिली है। वही उनके अब 12 पॉइंट्स है और नेट रनरेट -0.255 है। आरसीबी की बात की जाए तो वो पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 11 मैच खेले है जिनमें से उन्हें 5 में जीत और 6 में हार मिली है। उनके अब 10 पॉइंट्स है और नेट रनरेट -0.345 है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 33 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।