Ishan Kishan Record: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रांची टी20 (IND vs WI 2nd T20) में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 195.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 6 चौके 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री ले ली है।
ईशान किशन ने रचा इतिहास: 28 वर्षीय ईशान किशन ने रांची टी20 में दो छक्के लगाकर साल 2026 में अपने 51 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब वो पूर्ण सदस्य देशों के ऐसे तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। उनसे पहले सिर्फ सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ही ये कारनामा किया।
एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (पूर्ण सदस्य टीमें)
- 68 – सूर्यकुमार यादव (2022)
- 63 – अभिषेक शर्मा (2026)
- 54 – अभिषेक शर्मा (2025)
- 51 – ईशान किशन (2026)