Joe Root Sixth Consecutive ODI Fifty: इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रूट ने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। रूट ने इस दौरान पहले बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और फिर अंत में जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 60 रन जोड़कर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अर्धशतक के साथ जो रूट वनडे क्रिकेट में लगातार छह 50 प्लस स्कोर बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था। वहीं विश्व क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं।