रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस की इस हालत के पीछे आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन के दौरान उनकी खराब रणनीति रही है। आईपीएल 2022 में मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट, डिकॉक जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा और कुछ ऐसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया जिसका खामियाजा उन्हें अब उठाना पड़ रहा है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको खरीदकर मुंबई ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।
जोफ्रा आर्चर: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव चोटिल जोफ्रा आर्चर पर खेलकर बड़ी गलती कर दी। जोफ्रा आर्चर को रोहित शर्मा की टीम MI ने 8 करोड़ रुपए में ये जानते हुए खरीदा कि वो आईपीएल 2022 में नहीं खेलने वाले हैं। जोफ्रा आर्चर क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं ऐसे में अगले सीजन में भी आकर वो कमाल कर दें इस बात की संभावना काफी कम है।


