इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ्अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं लेकिन भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि अगर इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ मैच जीतने के बारे में सोचना है तो उन्हें जोस बटलर के बल्ले से रनों की दरकार होगी। हालांकि, इस सेमीफाइनल से पहले भी बटलर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बटलर मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बटलर ने सड़क पर क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ खेलकर उनका दिन बना दिया। बटलर का ये दिल छू लेने वाला वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बटलर का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Jos Buttler playing Gully Cricket with kids in Mumbai. Lucky kids
— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) March 3, 2026
Everyone literally enjoying t20 worldcup in India pic.twitter.com/94nFVk2Owa
वहीं, अगर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के दिग्गज़ बल्लेबाज़ जोस बटलर एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। 35 वर्षीय जोस बटलर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 42 मैचों की 41 पारियों में 1075 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 98 चौके और 44 छक्के लगाए हैं।