KL Rahul Record: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs WI 2nd ODI) बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) इतिहास रच देंगे और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक एलीट रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन जाएंगे।
केएल राहुल के 100 वनडे: सबसे पहले ये जान लीजिए कि केएल राहुल भारतीय वनडे टीम के एक अहम सदस्य हैं और वनडे क्रिकेट में लगभग 50 की औसत से 3412 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि वो गुवाहाटी में भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे के लिए मैदान पर कदम रखते ही अपने 100 ODI पूरे कर लेंगे और ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे।
जी हां, भारत के लिए बतौर विकेटकीपर अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा ODI खेले हैं। इस लिस्ट में फिलहाल महान महेंद्र सिंह धोनी और नयन मोंगिया ही मौजूद हैं।