25 दिसंबर को दुनियाभर के सेलिब्रिटीज़ और आम लोगों ने क्रिसमस डे मनाया और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों भी सोशल मीडिया पर छाई रही जिन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनन ने भी क्रिसमस का जश्न एक क्रिकेटर के साथ मनाया और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
कुछ फैंस कृति के साथ सांता के भेस में खड़े इस क्रिकेटर को पहचान लिया लेकिन कुछ फैंस इस क्रिकेटर को नहीं पहचान पाए। दरअसल, तस्वीर में कृति के साथ सांता के भेस में नजर आ रहा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवा चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।
कृति धोनी के परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए शामिल हुईं और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं। वायरल तस्वीरों में धोनी को जीवा और साक्षी के साथ सजे हुए क्रिसमस ट्री के पास पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फ्रेम में उन्हें अपनी बेटी को कसकर गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है। परिवार ने क्रिसमस थीम के अनुसार लाल और सफेद रंग के कपड़े पहने थे।