Kuldeep Yadav IPL 2027 में हो सकते हैं इस टीम में शामिल, ऋषभ पंत पर भी आई बड़ी अपडेट (Image Source: Google)
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 के एडिशन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कुलदीप पिछले काफी सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कुलदीप के लखनऊ में जाने के अलावा फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट सकते हैं।
इन दोनों डील्स में तेज़ी आ रही है, इसलिए यह देखना बाकी है कि तकनीकी बातें कैसे आगे बढ़ती हैं, लेकिन पंत के वापस दिल्ली टीम में लौटने की पूरी संभावना है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।