पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच योगराज सिंह एक बार फिर से अपने नए इंटरव्यू के चलते वायरल हो रहे हैं। अक्सर एमएस धोनी पर निशाना साधने वाले योगराज ने इस इंटरव्यू में अपने देसी अंदाज़ में बात की और कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है।
अर्जुन तेंदुलकर कुछ समय पहले योगराज सिंह के अंडर उनकी अकैडमी में ही ट्रेनिंग करते थे, लेकिन 2022 में अचानक उनका साथ खत्म हो गया। लेकिन योगराज ने गर्व से दावा किया कि उनके साथ कोचिंग के उन 12 दिनों के दौरान ही अर्जुन ने शतक लगाया था और इससे अर्जुन को आईपीएल अनुबंध हासिल करने में भी मदद मिली लेकिन जल्द ही सब खत्म हो गया।
योगराज ने आखिरकार इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है कि अर्जुन अब उनके साथ प्रशिक्षण क्यों नहीं लेते। योगराज ने दावा किया है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि अर्जुन का नाम उनके साथ जुड़े। उनका मानना है कि यही सबसे बड़ी वजह है कि अर्जुन ने महज 12 दिनों के बाद उनके अधीन प्रशिक्षण लेना बंद कर दिया।