दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की शुरुआत एक बार फिर सही नहीं रहीं। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल एक बार फिर सस्ते में पविल्यन लौट आए। इस बार उनको आउट करने वाले थे मार्को जानसेन जो की केवल अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे है।
ऐसा लग रहा था जैसे आज मयंक अग्रवाल बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा न हो सका। मार्को जानसेन ने कुछ और ही ठान के आए थे। पहली पारी का 15वा ओवर डालने आए मार्को जानसेन की पहली गेंद ने मयंक अग्रवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और नए विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों आउट करके उन्हे पविलियन का रास्ता दिखाया।
Marco Jansen got the 1st wicket of the day for South Africa!#SAvIND #BePartOfIt #SABCcricket pic.twitter.com/tf0kTNyt5V
— SABC Sport (@SPORTATSABC) January 3, 2022
अग्रवाल ने पारी की शुरुआत काफी अच्छी की थी, उन्होंने आउट होने से पहले तेजी से 37 गेंद में 26 रन बनाए थे। बता दें की अग्रवाल ने पहले टेस्ट में केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 60 रन बनाए थे।