अगर आप चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हो चुकी है और अब वो रिकवरी मोड पर हैं। धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई में हुई और अब वो इस सर्जरी के बाद अपने घर लौट चुके हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोमवार 5 जून को धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ये दोनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
कैफ की धोनी से मुलाकात मुंबई हवाई अड्डे पर हुई और कैफ ने इस मौके पर अपने बेटे की धोनी से मुलाकात करवाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए कैफ ने धोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हम आज हवाई अड्डे पर महान व्यक्ति और उनके परिवार से मिले। वो ऑपरेशन के बाद घर लौट रहे थे। बेटा, कबीर, बहुत खुश हुआ क्योंकि धोनी ने उसे बताया कि वो भी उसकी तरह, एक बच्चे के रूप में फुटबॉल खेलता था। जल्द स्वस्थ हो जाओ। अगले सीजन में मिलते हैं चैंपियन एमएस धोनी।'
कैफ द्वारा शेयर की गई इन खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद कैफ और महेंद्र सिहं धोनी 2006 तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेले। उस वर्ष भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान बार-बार विफल होने के बाद कैफ ने राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान खो दिया था। उन्होंने आखिरकार 2018 में जाकर क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की घोषणा कर दी।
We met the great man and his family at airport today. He was returning home after surgery. Son Kabir super happy as Dhoni told him he too, like him, played football as a kid. Get well soon, see you next season champion.@msdhoni pic.twitter.com/ZVoKjxhudu
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 5, 2023