IPL 2026: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 5वीं हार, तिलक और शार्दुल के दम पर मुंबई इंडियंस की रोमांचक जी (Image Source: X.com/Twitter)
Punjab Kings vs Mumbai Indians: तिलक वर्मा (Tilak Varma) के तूफानी अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरुवार (14 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की इस सीजन यह लगातार पांचवीं हार है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 61 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसमें ज्यादातर रन रयान रिकेल्टन के बल्ले से आए जिन्होंने 23 गेंदों में 48 रन बनाए, वहीं रोहित ने 26 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली।
पावरप्ले के बाद मुंबई की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन फिर तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड (20 रन) ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।