Mumbai Indians IPL 2022: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को अपना अभ्यास सत्र मधुमक्खियों के झुंड के मैदान में प्रवेश करने के बाद रोकना पड़ा। मुंबई की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 18 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मधुमक्खियों के झुंड के मैदान पर आने के बाद एमआई खिलाड़ियों को मैदान पर लेटे हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कितनी भारी तादाद में मधुमक्खियां मैदान पर भिनभिना रही थीं। ऐसा पहली बार नहीं है कि मधुमक्खियों के झुंड के कारण खेल रोका गया हो। इससे पहले भी कई बार मैच के दौरान ऐसी घटना घट चुकी है। हालांकि, इस घटना से किसी तरह के किसी नुकसान की खबर ना के बराबर ही सामने आई है।
वहीं अगर आईपीएल 2022 में अब तक मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो मेन इन ब्लू एंड गोल्ड ने पिछले सभी छह मैचों में हार का सामना किया है। अंकतालिका में मुंबई की टीम फिलहाल सबसे नीचे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बुरी तरह से पिटी है।
To bee or not to bee in training was a question yesterday! #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/qaTaHjjca6
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2022